Type Here to Get Search Results !

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी जोशी के समर्थन किया रोड़ शो

चित्तौड़गढ़। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार सीपी जोशी के समर्थन में निम्बाहेड़ा में रोड़ शो किया। रोड़ शो निम्बाहेड़ा नगर के रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शेखावत सर्कल पर पहुंचा। शेखवात सर्कल पर भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहाँ रोड़ शो के समापन पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि साम्प्रदायिक और जातिवाद सोच के कारण देश पहले बहुत नुकसान सह चुका हैं। आज कही जोर से पटाखा फटता हैं तो पाकिस्तान कहता हैं कि इसमें हमारा हाथ नही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में आतंकियों को बिरियानी खिलाई जाती थी। भगवान राम के लिए कहा जाता था कि भगवान राम पैदा नही हुए। जो आस्था का सम्मान नही कर सकते व राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ नही कर सकते हैं, विरासत और विकास की यात्रा में सहभागी नही हो सकते उन्हें सत्ता में आने का कोई अधिकार नही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी हैं। यूपी सीएम योगी आज दोपहर 12.50 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर से निम्बाहेड़ा पहुंचे जहां यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा समेत कई नेताओं ने ने स्वागत किया। यहां योगी के पहुँचने पर भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। सीएम योगी ने रेलवे स्टेशन से रोड़ शो की शुरुआत की। सीएम योगी ने खुली जीप में सवार होकर रोड़ शो किया इस दौरान भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad