Type Here to Get Search Results !

फूलडोल महोत्सव के दूसरे दिन भी निकाली शोभायात्रा, आचार्यश्री ने दिया आर्शिवचन

शाहपुरा, (मूलचन्द पेसवानी)। रामस्नेही संप्रदाय के मुख्य पीठ रामनिवास धाम में आयोजित हो रहे संप्रदाय के वार्षिक उत्सव फुलडोल महोत्सव के दूसरे दिन आज मंगलवार को परंपरागत तरीके से वाणीजी की शोभायात्रा निकाली। महोत्सव 30 मार्च तक आयोजित होगा। 
शोभायात्रा राम मेडिया नया बाजार से प्रारंभ हुई जो शाहपुरा के मुख्य बाजार से होती हुई रामनिवास धाम पहुंची। शोभायात्रा में गुलाबी पताकाएं फहराते हुए संस्कृत स्कूल के छात्र, रामस्नेही संप्रदाय के अनुयायी, महिला पुरुष चल रहे थे। राम नाम का जय घोष करते हुए रामचरण महाराज की स्तुति गान, निर्गुणी भजन के माध्यम से शोभायात्रा सूरजपोल के पास पहुंची। यहां पर बारादरी में संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल महाराज के प्रवचन हुए। शोभायात्रा के बारादरी पहुंचने पर वाणी जी एवं चढ़ावे को वहां पर समर्पित किया और बाद में संतों की पंगत का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान देशभर से काफी तादाद में रामस्नेही अनुयायी तथा संत जन रामनिवास धाम पहुंचे हैं। 30 मार्च तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान संप्रदाय के पीठाधीश्वर द्वारा चातुर्मास की घोषणा की जाएगी। बारादरी में धर्मसभा में पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल महाराज ने सभी से फूलडोल महोत्सव का लाभ लेने का आव्हान किया। महोत्सव के छह दिन रोजाना दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन व शोभायात्रा का कार्यक्रम होगा।

●महोत्सव के दौरान चल रहे प्रवचन कार्यक्रमों में संतों के प्रवचन हो रहे है। बारादरी के अलावा रात्रि में भी प्रवचन सभा हो रही है। प्रवचन के दौरान संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू स्वामी रामदयाल महाराज ने कहाकि आज जरूरत इस बात की है कि राम के देश में लोकतंत्र मजबूत हो। राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए मतदान का सदुपयोग प्रत्येक मतदाता को करके देश की रक्षा व राष्ट्रहित में पहल करनी चाहिए। उन्होंने आज फूलडोल महोत्सव के तथ्यातमक विवेचन करते हुए कहा कि 5 ज्ञानेन्द्रियां, 5 कर्मन्द्रिया व एक मन सबको एकत्र कर साधना कर परमानंद प्राप्त किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad