Type Here to Get Search Results !

10 सालों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाने का कार्य किया : जोशी


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी व प्रदेशध्यक्ष सीपी जोशी रविवार को चितौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के तारावट, धमानिया, वल्लभनगर, बालाथल, गोटीपा, करनपुर, महाराज की खेड़ी, दरौली टूस आदि गांवों में प्रदेश अध्यक्ष जोशी एवं विधायक उदयलाल डांगी का  जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भारत की 140 करोड़ जनता को अपना परिवारजन मानते हुए विगत 10 वर्षों में सकारात्मक सोच के साथ गरीब को गणेश मानकर पीड़ित, शोषित, वंचित, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी ने कहा कि कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र में  आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जायेगा। आने वाले समय में इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आएगी।  महावीर जयंती के उपलक्ष में सीपी जोशी ने वल्लभनगर में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, वल्लभनगर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन पर्व पर कार्यक्रम में श्री धैर्य मुनिजी का आशीर्वाद लिया। वल्लभनगर विधायक डांगी ने संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में गांव गांव ढाणी में 5 वर्षों में विकास के कार्य अच्छे होंगे और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। इस मौके पर उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, वल्लभनगर विधानसभा संयोजक व भाजपा देहात जिला मंत्री भंवर भट्ट, देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, वल्लभनगर पंचायत समिति प्रधान देवीलाल नंगारसी, उप प्रधान रोशन मेहता, पूर्व उप प्रधान मोहन मेनारिया, पूर्व डेयरी अध्यक्ष गीता पटेल, धनराज अहीर, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कालुलाल लौहार, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, विजय लाल मेनारिया, बाबुलाल डांगी, लक्ष्मी लाल मेनारिया, भाजपा युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, प्रधान कृष्णा मीणा, नत्थे खां, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad