Type Here to Get Search Results !

भगवान महावीर के सिद्धांतों को किया याद, जयकारों के साथ मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव

चित्तौड़गढ़। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 के अवसर पर समग्र जैन समाज  की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल द्वारा  निकाली गई शोभायात्रा में सभी महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी में हुई शामिल हुई। श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल द्वारा खातर महल में नवकारसी के बाद महावीर जयती के अवसर पर जैन समाज की और से शहर में गांधी चौक के खातर महल से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नगर का भ्रमण करने के बाद दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर मांगलिक धाम में  समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान लोग नगर में अहिंसा परमो धर्म और जीओ और जीने दो के नारे लगा रहे थे। इससे पहले सुबह शहर और उपनगरों में प्रभात फेरियां भी निकाली गई। इस शोभायात्रा में सभी पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुए।
बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा शोभायात्रा में भगवान महावीर का आदमकद चित्र बग्गी पर शोभायमान था। और गीत-संगीत के बीच भव्य आरती उतारी गई। इस दौरान उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा खातर महल से शुरू होकर गोलप्याऊ चोराहा, सुभाष चोक, चंद्रलोक टॉकीज होते हुए श्री दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर मांगलिक धाम में पहुंची। जहां मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए मंगल गीत गाते हुए चलते नजर आए। शहर में कई संगठनों सम्यक प्रेरणा, माहेश्वरी समाज, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ,श्री महावीर जैन युवा संगठन आदि  ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में श्रावक गण भगवान महावीर स्वामी को पालकी में बिठाकर उनके समक्ष नाचते गाते चल रहे थे। श्री जैन मांगलिक धाम में आयोजित समारोह में अतिथि गुणवंत कोठारी ने पारिवारिक संस्कारों पर बात करते हुए जैन धर्म के आचार शाकाहार ,रात्रि भोज निषेध ,पर्यावरण और प्राणी मात्र के कल्याण की कामना पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इन सभी के वैज्ञानिक आधार स्थापित हो चुके हैं। हमारे जीवन में संयम का बहुत महत्व है। कोठारी ने कहा कि 85% संस्कार संतान को गर्भ में ही मिल जाते हैं जिस पर चिंतन करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि 6 सप्ताह बाद ही गर्भस्थ शिशु सुनने की क्षमता अर्जित कर लेता है ऐसे में परिवार का वातावरण यदि शांत और सुसंस्कारित होगा तो भावी बच्चा श्रेष्ठ आचरण वाला होगा। हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर अपना अपने परिवार समाज और देश का कल्याण करना होगा। पूर्व न्यायमूर्ति जेएस रांका ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान में भारत की अनाक्रमण की नीति का आधार भगवान महावीर का दर्शन है। प्राणी मात्र के उत्थान और सर्वोदय के भाव का आधार भी जैन दर्शन से ही प्रेरित है। 
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जैन समाज सदैव सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों मैं अग्रणी रहता है और इस महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में भी युवाओं महिलाओं और श्री महावीर जैन मंडल द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं और समाज का मेरे प्रति जो स्नेह है उसके प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे छात्र जीवन से ही जैन मित्रों की संगत में रहे हैं और उन्होंने साधु संतों के दर्शन कर उनके आशीर्वचन प्राप्त किए हैं। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म पर चलते हुए उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 के सभी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण देते हुए कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े सभी संगठनों और प्रत्यक्ष व         अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाज जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवंत मेहता श्री महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया जैन प्रोफेशनल फोरम के संयोजक डॉक्टर अरविंद सांखला मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन डा कनक जैन और सुधीर जैन ने किया।आभार संरक्षक पारस मल  जैन ने किया ।सांसद सीपी जोशी ने अपने शुभकामना संदेश में सभी समाज जनों को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई देते हुए भगवान महावीर के अपने संदेश में कहा कि ये सिद्धांत संपूर्ण विश्व को शांति और अतीत का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मंडल द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की सफलता पर बधाई और मंगल कामनाएं दी। सांसद सीपी जोशी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा प्रवास में साथ होने से उनके संदेश का वाचन सुधीर जैन ने किया। श्री महावीर जैन मंडल द्वारा जैन परिवारों के परिचय की अरिहंत स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरिहंत स्मारिका प्रकाशन समिति के संयोजक डॉक्टर नेमीचंद अग्रवाल, सुधीर जैन, डॉक्टर कनक जैन, प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के आदमकद चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत मेवाड़ी पाग  पहनाकर शाल उपरना ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वागतकर्ता रघुवीर जैन, नरेंद्र नाहर, मनसुख पटवारी, हस्तीमल चंडालिया, अभय संचेती, सी एम रांका, गौतम पोखरना आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad