Type Here to Get Search Results !

चुनाव में सक्रियता से जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं का जताया आभार

चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चित्तौड़गढ़ का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को कीर्ति प्लाजा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय पर चुनाव में सक्रियता से जिम्मेदारी निभाने वाले लोकसभा क्षेत्र से आये कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जोशी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओ ने भाजपा को विजय दिलाने के लिए दिन रात जो कड़ी मेहनत की है वो निश्चित रूप से सफल होगी । भाजपा का बूथ का कार्यकर्ता ही उनकी ताकत है।  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जोशी ने कहा कि देश एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहता है। जोशी ने चुनाव प्रबंधन समिति, कार्यालय प्रबंधन  मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी , प्रचार प्रसार सामग्री वितरण, विधि टीम 
सहित चुनाव प्रबंधन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालो का आभार व्यक्त किया। जोशी ने लोकसभा कलस्टर प्रभारी प्रभुलाल सैनी, चुनाव संयोजक नाहर सिंह जोधा,प्रभारी कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सह प्रभारी आनंद गर्ग, मंत्री गौतम दक, हेमंत मीणा,संभाग सह प्रभारी मिथिलेश गौतम,जिला संगठन प्रभारी हेमंत लांबा,विधायक श्रीचंद कृपलानी ,अर्जुनलाल जीनगर ,सुरेश धाकड़,चंद्रभान सिंह आक्या,उदयलाल डांगी, विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ,नरपत सिंह राजवी, चित्तौड़गढ़ उदयपुर ,प्रतापगढ़ जिला संगठन के जिलाध्यक्षों जिला टीम , महिला मोर्चा, युवा मोर्चा,एस सी मोर्चा,एस टी मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,किसान मोर्चा,ओ बी सी मोर्चा,प्रकोष्ठों,विभागों के पदाधिकारियों,मंडलों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र संयोजक और उनकी टीम,बूथ अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी,लोकसभा क्षेत्र में निवासरत समस्त प्रदेश,संभाग स्तर के पदाधिकारियों, सहित भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सतत सहयोग के प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad