Type Here to Get Search Results !

स्वामी विवेकानंद सन्देश यात्रा का किया स्वागत


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का शहर में पुष्प वर्षा से अभूतपूर्व स्वागत, नाटक मंचन एवं विवेक सभा के माध्यम से विवेकानंद की जीवनी का प्रसार किया। प्रतापगढ संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अमृत महोत्सव पर एवं विवेकानंद कन्याकुमारी स्मारक के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के अवसर पर राजस्थान के हर जिले में निकल रही विवेकानंद संदेश रथ यात्रा प्रतापगढ़ शहर में पहुंची। शहर में विवेकानंद संदेश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया।
एक प्रेस विज्ञप्ति में विवेकानंद संदेश यात्रा समिति प्रतापगढ़ के मीडिया प्रभारी गोपाल धाबाई ने बताया कि स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा शहर के किला परिसर स्थित बाण माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, धान मंडी होते हुए सूरजपोल चौराहे पर पहुंची जहां विवेक सभा का आयोजन हुआ।
विवेकानंद संदेश यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बाण माता किला परिसर से संदेश यात्रा को जिला परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हेमंत मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
सूरजपोल चौराहे पर आयोजित विवेक सभा में स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में वक्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और उपस्थित आमजन को अवगत कराया। 
विवेकानंद संदेश यात्रा में यात्रा समिति के जिला संयोजक डीडी सिंह राणावत, मुकेश जैन रूपा टायर, प्रभु लाल पालीवाल, गिरिजा शंकर शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रमेश मीणा, पार्षद प्रतीक शर्मा, गोविंद कुमार तेली, नाहर सिंह सिसोदिया, 
रमेश बागड़ी, सुधीर कुमार हड पावत, अनिल पोरवाल, राकेश सोलंकी, बजरंग दल जिला संयोजक प्रकाश पहलवान, शैलेंद्र मकवाना, विशाल सिंह, दिनेश लोहार, सौरभ डावड़ा, प्रभु लाल गुर्जर, महावीर चंडालिया, एडवोकेट अनिल करणपुरिया सहित बड़ी संख्या में शहर के आम नागरिक एवं विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। रैली का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा विवेकानंद की पहनी वेशभूषा रही।
रैली से पूर्व दोपहर में शहर के एपीसी विद्यालय में विवेकानंद संदेश यात्रा के माध्यम से बच्चों में जनजागृति हेतु उद्बोधन एवं नाटक का मंचन किया गया एवं प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमें बालक बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
विवेकानंद संदेश यात्रा में शामिल प्रबुद्ध जनों का एपीसी विद्यालय के निदेशक पिंकेश पोरवाल, नवीन भैरवीया एवं संजय गिल ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad