Type Here to Get Search Results !

रावतभाटा के नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित 7 पार्षदों का 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासन

चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए बेगूं विधानसभा की रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र जिसमें कांग्रेस पार्टी से 6 पार्षद सहित पालिका उपाध्यक्ष को लोकसभा चुनाव-2024 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिफ़्त होने के कारण एवं अन्य पार्टियों की गतिविधियों में लिप्त होने पार्टी संगठन ने निलंबन की कार्यवाही की।
जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने आज एक आदेश जारी करते हुए प्रकाश देवड़ा उपाध्यक्ष, नगर पालिका रावतभाटा सहित नगर पालिका रावतभाटा के पार्षद अनिल बलसोरी, दुर्गा देवी, अनिल शर्मा, मनीषा वर्मा, यासमीन बी, आरती बलसोरी को कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पार्टी की प्राथमिक  सदस्यता से तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad